प्रिय श्रोता मित्रों,

टाटा नेन हॉटेस्ट स्टार्टअप पुरस्कारबेहद हर्ष का विषय है कि आपकी प्रिय पॉडपत्रिका पॉडभारती को प्रतिष्ठित टाटा नेन हॉटेस्ट स्टार्टअप पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया है। यह नामांकन करने के लिये हम स्टार्टअप दुनिया के प्रणव के आभारी हैं, उन्होंने कुछ माह पहले हमारे बारे में विस्तृत लेख व साक्षात्कार भी प्रकाशित किया था। नेशनल एन्टरप्रेनरशिप फाउंडेशन व टाटा समूह द्वारा सहआयोजित यह नई भारतीय कंपनियों के लिये एकमात्र सामुदायिक पुरस्कार है।

पॉडभारती को वोट देने के लिये आप इस जालपते पर जा सकते हैं या एसएमएस भी कर सकते हैं। एसएमएस करने हेतु संदेश की जगह HOT<space>36 लिखें तथा इसे 56767 पर भेज दें।

शुक्रिया!

देबाशीष व शशि


श्रेणियाँ: blog.
टैग: , , , .

No Comments, Comment or Ping

Reply to “पॉडभारती टाटा नेन हॉटेस्ट स्टार्टअप पुरस्कार के लिये नामांकित”